फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शादी से मना किया तो महिला लेक्चरर को गोली मारी, फिर जेई ने कर ली आत्महत्या

Fri, 08 Apr 2022 03:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

चार साल पहले उसकी शादी हो गई। अब वह आरोपी से बात नहीं करना चाहती थी। बावजूद इसके वह मान नहीं रहा था। उसने परिवार के लोगों को बताया कि एक दिन पहले परिवार के लोग रोहतक आए थे और उन्होंने भरोसा दिया था कि युवक अब उसे तंग नहीं करेगा।
विज्ञापन
जींद रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास कार में युवक का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेई ने महिला लेक्चरर को स्कूल से बुलाकर कार में बैठाया और जींद रोड पर ले जाकर गोली मार दी। इसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे हुई। पुलिस ने महिला के बयान पर मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि जींद रोड पर कार के अंदर एक युवक का लहूलुहान हालत में शव पड़ा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। पता चला कि मृतक जींद जिले का रहने वाला है और सरकारी विभाग में जेई के तौर पर कार्यरत था। थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जिसके हाथ में गोली लगी है। पुलिस पीजीआई पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। 

महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक उसकी रिश्तेदारी में था, दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। चार साल पहले उसकी शादी हो गई। अब वह आरोपी से बात नहीं करना चाहती थी। बावजूद इसके वह मान नहीं रहा था। उसने परिवार के लोगों को बताया कि एक दिन पहले परिवार के लोग रोहतक आए थे और उन्होंने भरोसा दिया था कि युवक अब उसे तंग नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
शुक्रवार सुबह वह स्कूल चली गई। युवक का फोन आया, बोला स्कूल से बाहर आ जाओ, नहीं तो वह अंदर आ जाएगा। वह डर के मारे बाहर आ गई। इसके बाद बातचीत के बहाने युवक ने उसे कार में बैठा लिया और जींद रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास ले गया। वहां कार सड़क किनारे रोक दी। 

बोला, मुझसे शादी कर ले, उसने मना कर दिया। इतना कहते कि युवक ने सीट के नीचे से पिस्तौल निकाली और उसके बायीं बाजू में गोली मार दी। इसके बाद खुद के सिर में गोली मार ली। उसने कार से बाहर निकल कर अपने परिजनों को सूचना दी। दोनों परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की मौत हो चुकी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, चौकी प्रभारी इंदिरा कॉलोनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें