फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्था: 95 कॉलेजियम सदस्यों का मतदान से हुआ चुनाव 8 साल बाद नई कार्यकारिणी मिलने का रास्ता साफ

Sun, 04 Feb 2024 01:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

संस्था के 7805 आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। यह सदस्य गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे। 
विज्ञापन
रोहतक जाट संस्था के चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जाट शिक्षण संस्था का कॉलेजियम चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 8 साल बाद हुए चुनाव में 95 कॉलेजियम सदस्यों का मतदान से चुनाव हुआ। इससे पूर्व 10 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। संस्था के 105 कॉलेजियम सदस्य जल्द ही गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए चुनाव अधिकारी चुनावी शेड्यूल जारी करेंगे। सभी कॉलेजियम सदस्यों के कुल 7805 मतदाताओं में से 93.50 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार केा कॉलेजियम के सदस्यों के नतीजे आने के बाद समर्थकों में खुशी छाई रही। जीत का यह जश्न देररात तक जारी रहा।
सुबह 8 बजे ही मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। लोगों का उत्साह और जोश इस कदर था कि संस्थान के बाहर मेले सा नजारा नजर आया। मतदाता पैदल ही नहीं, ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक, स्कूटी, कार में सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे। इसमें युवा और महिला मतदाता भी शामिल रहीं। मतदान केंद्रों के बाहर टेंट में समर्थकों के साथ मौजूद उम्मीदवार अपनी जीत के लिए मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाते नजर आए।
विज्ञापन


कानून और शांति व्यवस्था बनाने के लिए व्यापक प्रबंध रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पावर हाउस व सेक्टर 14 मोड पर पुलिस बैरिकेड्स लगाकर तैनात रही। यहां से आगे किसी को भी नहीं जाने दिया गया। मतदान के लिए आने वाले लोगों को भी पहचान पत्र देखकर ही अंदर प्रवेश दिया गया। दोपहर तीन बजे मतदान बंद हो गया। इसके करीब आधे घंटे बाद मतगणना शुरू हुई।

एडीसी महेश शर्मा की मौजूदगी में हुई मतगणना 
शाम को वार्ड अनुसार चुनाव अधिकारी एडीसी महेश शर्मा की मौजूदगी में मतगणना कर परिणाम जारी किया गया। चुनाव कार्यालय से परिणाम जारी होते ही विजेता प्रतिभागी और समर्थकों में खुशी छा गई। ढोल की थाप पर समर्थक झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें