फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईला हत्याकांड : चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Sun, 04 Feb 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इस्माईला के प्रॉपर्टी डीलर एवं केमिस्ट आशीष खत्री की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। शक के आधार पर मृतक के भाई ने गांव के तीन युवकों को आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस हत्या की गुत्थी फिर भी नहीं सुलझा सकी। जांच टीम मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल कर सुराग ढूंढना चाहती है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह का कहना है कि हत्याकांड में कोई भी क्लू सामने नहीं आ रहा है। अपनी तरफ से पुलिस की चार टीमें जांच आगे बढ़ा रही हैं। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, इस्माईला निवासी अजय ने बताया कि वे तीन बहन-भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि वह अपने बड़े भाई आशीष् खत्री के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। आशीष ने 12वीं के बाद कोर्स किया था, जिसके आधार पर गांव में मेडिकल स्टोर कम क्लीनिक खोल रखा था। दोनों भाई अविवाहित थे। मंगलवार रात को 9 बजे दोनों अपने कमरों में खाना खाकर सो गए। रात को करीब ढाई बजे किसी ने उसके भाई आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को नामजद किया था, लेकिन हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें