रोहतक लोकसभा सीट के लिए एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य सेवानिवृत शिक्षक जय करण मांडोठी ने 6 पेज का आवेदन और 17 पेज का शपथ पत्र भर कर निर्वाचन अधिकारी को जमा कराया। इससे पूर्व दस्तावेजों की जांच की गई और जमानत राशि 25 हजार रुपये जमा कराई।
रोहतक में लोकसभा चुनाव में नामांकन का खाता खुल गया है। एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य सेवानिवृत शिक्षक जय करण मांडोठी ने मंगलवार को पहला आवेदन किया है। मंगलवार को लघु सचिवालय में नजर आई। यहां बहादुरगढ़ सेक्टर 6 निवासी जय करण सेवानिवृत शिक्षक, एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य एवं किसान नेता अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
इसके साथ पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान, राज्य सचिव एडवोकेट राजेंद्र सिंह, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप सिंह उनके साथ आए। यहां 6 पेज का आवेदन और 17 पेज का शपथ पत्र भर कर निर्वाचन अधिकारी को जमा कराया। इससे पूर्व दस्तावेजों की जांच की गई और जमानत राशि 25 हज़ार रुपये जमा कराई। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने उनका आवेदन जमा किया। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनाव आयोग के नियमों की पालना करने व समय पर चुनावी खर्च का ब्यौरा देते रहने की अपील की।