प्रदेश के अंदर रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। इस बार चुनावी अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका के बाद 79 उन वकीलों की वोट मतदाता सूची से हटा दिए गए थे, जिन्होंने दूसरे बार कौंसिल से वकालत का लाइसेंस ले रखा है।
रोहतक जिला बार चुनाव का रिजल्ट आ गया है। प्रधान पद पर अरविंद श्योराण ने 1033 मतों से जीत हासिल की है। उप प्रधान पद पर हर्षवर्धन मलिक ने 736 के अंतर से जीत हासिल की है। महासचिव दीपक हुड्डा बने हैं और 236 वोट से जीत हासिल की। सचिव सुशीला देशवाल बनीं हैं। उन्होंने 172 वोट से जीत हासिल की है। लाइब्रेरी इंचार्ज विश्वदीप 131 मत से जीते हैं।
विज्ञापन
रोहतक जिला बार चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम पांच बजे के बाद परिणाम आ गया। ठंड के चलते कम वकील वोट डालने आएं, लेकिन धूप बढ़ने के साथ वकीलों की संख्या बढ़ती चली गई। बार में 55 साल के इतिहास में पहली बार ईवीएम से वोट डाली गई। मुख्य मुकाबला अरविंद श्योराण व सुरेंद्र लौरा के बीच रहा, क्योंकि तीसरे प्रत्याशी अनिल शर्मा ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे सुरेंद्र लौरा को समर्थन दे रहे हैं।
प्रदेश के अंदर रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक संतलाल से लेकर रिटायर सेशन जज राकेश यादव तक रोहतक बार के सदस्य हैं। हालांकि इस बार चुनावी अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका के बाद 79 उन वकीलों की वोट मतदाता सूची से हटा दी, जिन्होंने दूसरे बार कौंसिल से वकालत का लाइसेंस ले रखा है।
विज्ञापन
पांच बूथ बनाए गए चुनाव के लिए
जिला बार में मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। इसमें एक नंबर बूथ को आदर्श माना गया, जहां सम्मानित सदस्य, आजीवन सदस्य व 40 साल से ज्यादा उम्र के वकील अपनी वोट डाले। इसके अलावा चार अन्य बूथों पर दूसरे वकीलों ने वोट डाले।