रोहतक में लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में कलानौर में लूट की वारदात सामने आई है। जिसमें बदमाशों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
कलानौर में रोहतक भिवानी मार्ग स्थित देवसरिया पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट को अंजाम दिया है। शुक्रवार अलसुबह 3 बजकर 52 मिनट पर दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए जहां पर उन्होंने 120 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाते ही एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन प्रदीप की कनपटी पर पिस्तौल रख कर सारे पैसे जेब से निकाल लिए तभी दूसरा सेल्समैन साथी उठकर भागा तो बदमाशों के साथ हाथापाई हो गई व सेल्समैन को धक्का देकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक मनोज कुमार ने बताया कि सेल्समैन से सुबह पिस्तौल के बल पर 11 हजार 400 रूपए लूट कर ले गए हैं। जिसकी सूचना सेल्समैन द्वारा मिली मौके पर पुलिस को सूचना दी गई थी । वही कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली व साथ ही शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
जांच अधिकारी के अनुसार
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बारे में शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए हैं। कैमरे में साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस प्रशासन आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत के आधार पर कारवाई अमल में लाई जा रही है।