रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर गठित एक टीम ने रोहतक तो दूसरी ने भिवानी में सोमवार को गेट मीटिंग की। वक्ताओं ने कहा सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गेट मीटिंग के दौरान ए और बी दो टीमों का गठन किया गया। बी टीम के नेता दलबीर किरमारा, सरबत सिंह पूनिया, विरेंद्र सिंह राव, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर बल्हारा आदि ने सांझा मोर्चा की तरफ से विचार व्यक्त किए। डिपो की सभी यूनियन के प्रधान सुरेश नेहरा, जोगेंद्र ढल, हिम्मत राणा, जगदीप लाठर, रमेश कुंडू, नरेश नांदेड़, योगेंद्र मलिक, राजेश मायना, जोगिंदर फौजी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। संचालन राज्य कार्यालय सचिव अजय कुमार दहिया ने किया।
वक्ताओं ने एक से तीन जून तक सभी बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विभाग और रोजगार को बचाने के लिए जनता के बीच जाएंगे। आठ जून को तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान में जितने भी हस्ताक्षर होंगे उन्हें लेकर रोडवेज के महानिदेशक कार्यालय का घेराव करेगा। इस मौके पर रोहतक डिपो के सांझा मोर्चा के प्रधान सुरेश नेहरा, हिम्मत राणा, सुमेश कुंडू, जोगिंदर मलिक, जोगिंदर ढुल, जोगिंदर फौजी, नरेश नांदल, राजेश मायना, जगदीप लाठर ने अध्यक्षता की एवं संचालन सभी सचिवों की जगह सांझा मोर्चे के नेता जयकुंवार दहिया द्वारा किया गया। राज्य की ओर से दलबीर किरमारा, सरबत सिंह पूनिया, वीरेंद्र सिंहरोहा, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर बल्हारा, कृष्ण सुहाग, सतबीर मुंढाल, ओम प्रकाश, दीपक हुड्डा, रणबीर हुड्डा, राजगीर, रणबीर दहिया, हरीश कुमार, जोगिंदर गिल, रणबीर हुड्डा, अजमेर खर्ब, मांगेराम, सत्यवान, जयपाल पानू, राजपाल चालक, राजकुमार चालक, राज सिंह, मानसिंह, आदि मौजूद रहे।