फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर में घुसकर युवक दानपात्र ही उठा ले गया, सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित शनिमंदिर से तिजारी उठाकर जाता युवक की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गोहाना रोड पर स्थित मंदिर से रविवार की रात में युवक ने दानपात्र चोरी कर लिया। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी जीवलाल शर्मा ने बताया कि वह पांच साल से मंदिर में सेवा कर रहे हैं। रविवार की रात में वह मंदिर परिसर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दीवार फांद कर युवक अंदर घुसा और पहले उसने उसने उसके कपड़ों से चाबी व साढ़े 600 रुपये निकाल लिए। इसके बाद मंदिर का एक ताला तोड़कर व दूसरा खोलकर अंदर दाखिल हुआ। उसने भगवान शनिदेव की मूर्ति के सामने रखे दानपात्र को उठाकर लिया। पूरी वारदात 10 मिनट के अंदर अंजाम दी गई। सुबह वह उठा तो मंदिर के दरवाजे खुले मिले। अंदर से गल्ला गायब था। साथ ही जेब से उसकी नकदी भी नहीं मिली। जांच करने पर नजदीक झाड़ियों में दानपात्र टूटा व खाली मिला।
रविवार को नहीं निकाल सका पैसे
मंदिर के पुजारी माह के आखिरी शनिवार के अगले दिन गल्ले से पैसे निकालते थे। औसतन माह में 12 से 13 हजार रुपये मंदिर में चढ़ावे के तौर पर आते हैं। रविवार को पुजारी गल्ले से पैसे नहीं निकाल सके थे। सोमवार सुबह वारदात हुई मिली।
विज्ञापन

दो बार पहले भी मंदिर में घुस चुके हैं चोर
गोहाना रोड के लोगों का कहना है कि एरिया में चोरों का आतंक है। पहले भी मंदिर में दो बार चोर घुस चुके हैं। साथ ही दो माह पहले मंदिर के नजदीक एक कार्यालय और वर्कशॉप में चोरी हुई थी। साथ ही मकान से भी चोर दिनदहाड़े सामान निकाल कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें