फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संवाद भवन के आसपास की सड़कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
13jjrp34- संवाद भवन के पास उखड़ी सड़क, जिसका निर्माण जल्द होगा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन की ओर जाने वाली सड़कों की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी। सड़क की बजरी पूरी तरह उखड़ चुकी थी, जिससे आमजन और अधिकारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इन सड़कों की मरम्मत की दिशा में कदम उठाया है। विभाग ने 27.66 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा और इसके बाद छह माह में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इन सड़कों से हादसों का खतरा भी बना हुआ था। उम्मीद है कि मानसून से पहले निर्माण कार्य शुरू होकर पूरा हो जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। संवाद भवन में प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, प्रशिक्षण और जिला परिवेदना समिति की बैठकें आयोजित होती हैं, ऐसे में सड़क सुधरने से बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें