फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में राजस्थान के दो युवकों की मौत

Sun, 25 Feb 2024 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक में ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में राजस्थान के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार लोग जम्मू के कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर ट्राले ने कार को देर रात टक्कर मार दी। टक्कर में राजस्थान के भिलवाड़ा के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल है। हादसा शनिवार देर रात जम्मू से वापस लौटते समय हुआ। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के भिलवाड़ा जिले के गांव बेरीसाल, तहसील बिजोलिया निवासी सुरेंद्र धाकर ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रेम सागर, रवि व कमलेश के साथ माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जम्मू स्थित कटड़ा गए थे। शनिवार रात को वापस लौटते समय अंबाला से नारनौल तक नेशनल हाइवे 152 डी से आ रहे थे। 

कलानौर के खेरड़ी मोड़ के नजदीक ट्राला चालक ने कार की साइड दबा दी। वह गाड़ी चला रहा था, जबकि प्रेम शंकर कंडक्टर साइड में उसके साथ बैठा था। रवि व कमलेश पीछे वाली सीट पर थे। 
विज्ञापन


चालक सुरेंद्र ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कंडक्टर साइड को टक्कर मार दी। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान रवि व कमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें