फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियान की कसी हुई गेंदबाजी ने विदर्भ को 265 रन पर समेटा

विज्ञापन
एमडीयू के खेल मैदान में शुक्रवार को पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट स्पर्धा में सोनीपत क?
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में असम व विदर्भ के बीच चल रहे एलीट ग्रुप जी के रणजी मैच का दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। दिनभर के खेल में दोनों टीमों से 13 विकेट गिरे। वीरवार को पहले दिन असम ने 6 विकेट पर 289 रन बनाए थे। शुक्रवार सुबह विदर्भ के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए असम की टीम को 316 रनों के स्कोर पर समेट दिया। विदर्भ की टीम के नौ खिलाड़ी अपनी पहली पारी में शाम तक 265 रन ही बना पाए। ऐसे में असम के पास अभी 51 रनों की बढ़त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। पहले विदर्भ के गेंदबाजों ने असम की टीम को 316 रनों पर समेट दिया। बाद में असम ने विदर्भ के नौ विकेट 265 रन के स्कोर पर गिरा दिए। विदर्भ की ओर से कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक नहीं टिक सका। टीम के शुरुआती बल्लेबाज फैज़ फैज़ल 86 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। अथर्व टाइड ने 42 रन बनाए। शेष सभी बल्लेबाज 27 रन से नीचे ही रहे। असम के गेंदबाजों ने शुरू से ही विदर्भ के बल्लेबाजों को बांधे रखा। विदर्भ का पहला विकेट 55 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और शाम को खेल समाप्त होने तक 265 रनों पर नौ विकेट गिर गए।
असम की ओर से रियान पराग सफल गेंदबाज रहे। रियान ने 25 ओवर में 68 रन देकर पांच विकेट झटके। मुखतार हुसैन, अरूप दास, हरीदीप डेका व सिद्धार्थ समर्थ ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें