04सीटीके13-एमडीयू छात्रावास। संवाद
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में छात्रावास-3 में मरम्मत का कार्य दो साल से चल रहा है, जिसकी वजह से शोधार्थियों को छात्रावास-1 में शिफ्ट किया गया है।
छात्रावास-1 में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस कारण शोधार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास-1 में न तो शौचालयों की अच्छे से सफाई होती है। वाटर कूलर में दूषित पानी आता है व समय पर गर्म पानी भी नहीं मिलता।
इन समस्याओं को लेकर एमडीयू प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक इनका समाधान नहीं हो पाया है। शोधार्थियों ने बताया कि छात्रावास-3 को 2022 में खाली करवा लिया था। 2022 से ही इसमें मरम्मत का कार्य चल रहा है।
04सीटीके13-एमडीयू छात्रावास। संवाद
04सीटीके13-एमडीयू छात्रावास। संवाद