फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीसरे दिन मिली कोहरे से राहत, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 16 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

दो दिन लगातार सुबह के समय छा रहे काेहरे के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को लोगों को राहत मिली। सुबह से ही झज्जर में मौसम साफ रहा।
केवल हल्का स्मॉग दिखा। दोपहर को हल्की धूप भी निकली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धुंध, कोहरे को देखते हुए पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।


पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीपक सहारन ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर आगाह करते हुए कहा कि अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आमजन को बचाया जा सकता है। डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को ठंड व धुंध के चलते अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखे ध्यान
-घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं।
-कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं।
-वाहन की हेडलाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता।
-हेड लाइट लो बीम पर रखे। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
-हाईवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है। -काफी पहले से इंडीकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके।
-हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाइट दिखाई नहीं देती।
-वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं। यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती है।
-कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें।
-कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें।
-जहां तक संभव हो अगर कोहरा ज्यादा पड़ रहा है तो सड़कों पर निकलें से बचे।
-वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं।
- होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें।
- वाहन खराब होने पर सड़क से दूर खड़ा लाइट जलाकर खड़ा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें