बहादुरगढ़। मौसम अब ठंडा होने लगा है। वीरवार को भी सुबह के समय स्मॉग और कोहरा छाए रहे। हालांकि बुधवार के मुकाबले दृश्यता ज्यादा रही। मौसम विभाग की ओर से 15 नवंबर को कोहरा होने की संभावना जताई गई है। वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 16 डिग्री पर रहा। 17 से 21 नवंबर तक अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। यानी दिन में थोड़ी ठंडक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री तो न्यूनतम 12 से 13 डिग्री रह सकता है। संवाद