फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री विवाद में एफडीडीआई को राहत, अगले सेमेस्टर की चलेंगी क्लास

Tue, 12 Jan 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) में अगले सेमेस्टर की क्लास को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल संस्थान अगले सेमेस्टर की क्लासें शुरू कर सकता है। हालांकि यूजीसी की डिग्री को लेकर चल रहे मामले में सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


वहीं छात्रों को आश्वस्त किया कि डिग्री को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स बिल बना रहा है। संस्थान की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते जनवरी के आखिरी से शुरू होने वाले अगले सेमेस्टर पर संशय के बादल मंडरा रहे थे कि क्लास चलेंगी या फिर नहीं।

डिग्री को लेकर संस्थान के छात्रों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया था। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संस्थान को कुछ राहत दी है। हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि संस्थान अगले सेमेस्टर की क्लास शुरू कर सकता है। इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह भी कहा है कि यूजीसी की डिग्री को लेकर संस्थान का जो केस चल रहा है उसकी सुनवाई जारी रहेगी। उस पर अभी कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही छात्रों को आश्वस्त किया है कि डिग्री को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स बिल बना रहा है।

संभावना है कि जल्दी ही छात्रों की समस्याओं का समाधान हो जाए। गौरतलब है कि डिग्री के विवाद के चलते ही कुछ छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार कर रखा है।

हाईकोर्ट ने छात्रों के हित में फैसला दिया है। इससे छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी। कोर्ट के निर्देशानुसार अगले सेमेस्टर की क्लॉस जल्दी ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- मनोज अग्रवाल, सेंटर संचालक एफडीडीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें