फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ठीक करने की एवज में मांगे रुपये तो हमला

Tue, 12 Jan 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बाजार में मंगलवार सुबह चार-पांच हथियारबंद युवक एक दुकान में घुस गए।  आरोपियों ने दुकानदार को पीटा, चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया। पड़ोसी दुकानदारों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



वारदात के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर निवासी सोहन गुलाटी की पालिका बाजार में बाबा मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। यहां वह मोबाइल रिपेयरिंग सहित अन्य उपकरणों की बिक्री करता है। सोहन ने बताया कि  करीब 15 दिन पहले एक युवक मोबाइल ठीक कराने के लिए आया था। मंगलवार को युवक अपने पिता के साथ मोबाइल लेने दुकान पर आया।

यहां सोहन ने उससे मोबाइल ठीक करने के 480 रुपये मांगे। युवक ने केवल 400 रुपये ही देने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ। इसके बाद युवक चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद युवक हथियारों से लैस अपने दोस्तों के साथ दुकान में आ धमका। सभी ने मिलकर सोहन पर हमला कर दिया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें