रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की एनएसएस सेल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सविता राठी की अध्यक्षता में हुई इस ऑनलाइन बैठक में फरीदाबाद और पलवल जिले के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर आयोजित करने की योजना व र उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों से माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की बात कही। इस पोर्टल का उपयोग एनएसएस से संबंधित सभी रिपोर्टिंग और संसाधनों के आदान-प्रदान को पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों से समयबद्धता के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
उन्होंने बैठक में एनएसएस स्वयंसेवक डायरी लागू करने पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को समझाया कि यह डायरी स्वयंसेवकों की गतिविधियों, अनुभवों और सीखे गए सबक का दस्तावेजीकरण करेगी। उन्होंने एनएसएस शिविरों के दौरान नेतृत्व विकास, समाज सेव, और समयबद्ध रिपोर्टिंग की आवश्यकता को रेखांकित किया। ये शिविर युवाओं को सामाजिक चेतना, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक आदर्श मंच प्रदान करते हैं।
इस ऑनलाइन बैठक में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन ने एनएसएस की स्ववित्तपोषित महाविद्यालय इकाइयों द्वारा एनएसएस शिविरों के लिए बजट जुटाने के बारे में चर्चा की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुप्रिया, डॉ. वनिता , डॉ. अमृता , डॉ. सचिन , डॉ. सरोज , डॉ. दुष्यंत , डॉ. दिव्या, डॉ. निशा , डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. कविता आदि ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए और एनएसएस शिविरों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।