जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस कार्यकारी समिति की बैठक में मंगलवार को रेडक्रॉस की गतिविधियां को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी सत्र 2025-26 के लिए टेंटेटिव कैलेंडर और बजट पर भी बात हुई।
इसके अलावा हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में यूथ रेड क्रॉस वालंटियर और काउंसलर के लिए शिविर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। बैठक में प्रो. लवलीन मोहन कुलसचिव, प्रो. कुलदीप नारा, प्रो. आनंद मलिक, रवि हुड्डा, डॉ. अनिल, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सत्यवान मलिक, डॉ. अंजना लोहान, डॉ. मनीष, डॉ. रणवीर सिंह मौजूद रहे।
प्रो. रामपाल सैनी ने बताया कि रेडक्रॉस को एनएसएस और एनसीसी के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को कार्यों के बारे में अवगत कराया जाए। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले हर महाविद्यालय में से विद्यार्थियों को शिविर में भेजा जाए।
उनसे जीवन में काम आने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, समाज के प्रति अपना योगदान व राष्ट्रवाद की भावना उजागर हो। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में रेड क्रॉस से संबंधित किट भी होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को उसके प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया जा सके।