फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में 15 प्रतिशत बढ़ेगी महिलाओं की भर्ती : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
मकड़ौली कलां में आयोजित विकास रैली में आरओ प्लांट का लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल?
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने महिलाओं की पुलिस में भर्ती 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को मकड़ौली कलां में जजपा की विकास रैली को संबोधित करते हुए कही। दोपहर बाद हुई रैली में उपमुख्यमंत्री पहुंचे, जिसका आयोजन पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष मीना मकड़ौली द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आठ हजार करोड़ रुपये गेहूं का भुगतान किया जा चुका है। फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार शीघ्र एप जारी करेगी। एप पर किसान फसल के नुकसान की फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद पटवारी जांच करेगा। आपत्ति भी एप पर दर्ज कराई जा सकेगी। उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। खरखौदा आईएमटी में मारुति द्वारा निवेश किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में सिविल एविएशन को बढ़ावा देने के लिए हिसार में सात हजार एकड़ में एविएशन हब बनाया जा रहा है। भिवानी में हवाई पट्टी पर 20 जहाज सेवाएं दे रहे हैं। करनाल में पायलट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महेंद्रगढ़ में भी पांच हवाई जहाज उपलब्ध हैं। विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय में 12वीं पास युवाओं को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
टोल से छुटकारा दिलाने के लिए बाईपास का होगा निर्माण
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मकड़ौली टोल पर आसपास के गांवों को टोल से राहत देने के लिए चमारिया से डेढ़ किमी. बाईपास का निर्माण किया जाएगा। सांपला में चौधरी सर छोटूराम संग्रहालय में विश्राम गृह का निर्माण कराएंगे। सांघी से चिड़ी, जसिया, घिरोड़ आदि गांवों को जाने वाली तीन सड़कों के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा गांव रिठाल के स्टेडियम में हॉकी की नर्सरी शुरू की जाएगी। मनरेगा के तहत स्टेडियम में काम कराया जाएगा। इतना ही नहीं, गांव के स्वतंत्रता सेनानी मांगेराम के नाम पर बने प्रवेश द्वार, गांव में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र तथा आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। तदुपरांत रैली में कहा मकड़ौली गांव में कारगिल युद्ध में शहीद के नाम से स्कूल का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

ये रहे रैली में मौजूद
इससे पहले रैली में बुजुर्ग भीम सिंह ने उप मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक मीना मकड़ौली ने स्मृति चिह्नि भेंट किया। देशवाल खाप ने स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्यान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, सत्यवान, राजेश राठी, कृष्ण घणघस, दलबीर नंबरदार, राजेंद्र लितानी, प्रदीप देशवाल, जिलाध्यक्ष दलबीर नंबरदार भराण, वंशिका मकड़ौली सहित राजेश सैनी, संदीप हुड्डा, हरज्ञान मोखरा, रामदीया राठी, राममेहर ठाकुर, सुरेंद्र बल्हारा, मनोज बालंद, अजमेर सिवाच, मनजीत देशवाल, जेपी भाली, डॉ. प्रीत सिंह, चंद्र सिंह गहलावत, रविंद्र बखेता, बलवान माजरा, हरिकिशन खटक, संजय बल्हारा, राजेश राठी, फूल राणा, प्रवीन लाम्बा, अजय मलिक, अजय कुमार इंदौरा, अजय कुमार बिट्टू, ओमपति गुलिया, महेंद्र सुण्डाना, सुमन, सरोज यादव, बिरेन सुहाग, रामफल पटवारी, राजन बोहत, पुलकित, रोहित सुहाग, राजेश चिड़ी, राज निडाना, अमित माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें