फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुखपुरा चौक और भिवानी स्टैंड पर मोबाइल फोन झपटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्कूटी सवार दो युवकों ने सुखपुरा चौक और भिवानी स्टैंड पर मोबाइल फोन की झपटमारी की दो वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी नौशे मियां ने दी शिकायत में बताया कि आईएमटी स्थित एशियन पेंट कंपनी में नौकरी करता है, साथ ही रहने के लिए प्रवेश नगर में मकान ले रखा है। शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे सुखपुरा चौक से प्रवेश नगर स्थित मकान में पैदल जा रहा था। गोहाना रोड स्थित निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो स्कूटी पर दो युवक आए और मोबाइल फोन झपटकर ले गए। वहीं, मोखरा निवासी निशा ने बताया कि वह शनिवार को बाजार में खरीदारी करने आई थी। 11:15 बजे भिवानी स्टैंड से प्रताप चौक की तरफ जा रही थी। तभी एक युवक झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें