फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संजीवनी अस्पताल में छापा, गर्भपात किट मिलीं, निदेशक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके35ए...लाखन माजरा में ​स्थित निजी अस्पताल में एमटीपी किट बेचने के आरोप में काबू युवक। स्
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने शनिवार को लाखन माजरा स्थित संजीवनी अस्पताल में छापा डाला। यहां गर्भपात कराने की दो किट बरामद हुईं। अस्पताल निदेशक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किट रखने के लिए अस्पताल पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन

पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि 8 मई को सूचना मिली थी कि लाखन माजरा के संजीवनी अस्पताल में गर्भपात किट अवैध रूप से दी जा रही है। टीम ने शनिवार दोपहर 1 बजे अस्पताल से दो किट बरामद कीं। मौके से अस्पताल निदेशक नरेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें