फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली-ढांसा बॉर्डर मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी ने 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बादली-ढांसा बॉर्डर मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सरकार को करीब 22 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि सड़क का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाली बादली-ढांसा मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो गई है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग के दोनों ओर ईंट-भट्ठे होने के कारण मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है। सबसे ज्यादा भारी वाहनों का आवागमन मार्ग से दिन-रात बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की और से पैच वर्क का कार्य करने के लिए जेट पैचर मशीन लगाई गई है और इसके अलावा भी पैच वर्क किया जाता है, लेकिन भारी वाहनों केे कारण जल्दी ही पैच उखड़ जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार को बादली-ढांसा बॉर्डर मार्ग का बजट विभाग की ओर भेज दिया गया है। इस रोड को बनाने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये का बजट का सरकार से मांगा गया है।
- नरेंद्र सिंगरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें