दीपावली की रात को गांधी कैंप स्थित मातुराम कम्यूनिटी सेंटर में एक युवक ने पाइप में विस्फोटक पदार्थ डाला और दूसरे साथी के मुंह के पास छोड़ दिया। इससे गांधी कैंप के जवाहर नगर निवासी टिंकू का चेहरा झुलस गया। उसने पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी टिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर को वह गांधी कैंप स्थित मातुराम कम्यूनिटी सेंटर गया था। वहां पर गांधी कैंप निवासी अंकित व दूसरे युवक भी बैठे हुए थे। टिंकू का आरोप है कि अंकित ने एक छोटे पाइप में विस्फोट पदार्थ (पटाका बम) डालकर उसकी तरफ छोड़ दिया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद युवक उसे पीजीआई ले गए, जहां अब अवकाश मिलने पर पुलिस को लिखित में शिकायत दी।