झज्जर। जिले में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन के की तरफ से झज्जर में और हैफेड की ओर बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, माजरा डी, मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद जारी है।
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 13926 किसानों से 36848 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है, साथ ही 98.63 फीसदी अनाज की उठान भी हो चुकी है। मंडियों में किसानों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 14531, हैफेड की ओर से बादली मंडी में 686, बहादुरगढ़ में 193, बेरी मंडी में 1975 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5329, मातनहेल में 14134 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है, जबकि 38 हजार 717 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं 36343 मीट्रिक टन बाजरे की उठान हो चुकी है।