फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी पद से संन्यास लिया

Tue, 01 Jul 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तुर्किये में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में संन्यास लेने के बाद प्रोफेसर राजेन्द्र
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सीनियर प्रोफेसर और खेल निदेशक, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने सोमवार तुर्किये में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी (रेफरी) के रूप में अपने कॅरिअर से संन्यास की घोषणा की। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) के डेलीगेट डेविड रॉक ने उनकी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। यहां स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों और विभिन्न देशों के 32 रेफरी ने तालियों और सीटियों से भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

प्रोफेसर गर्ग को भारतीय कुश्ती संघ की ओर से इस प्रतियोगिता में बतौर रेफरी चयनित किया गया था, जो 26 से 30 जून 2025 तक तुर्किये में आयोजित हुई। इस दौरान, प्रोफेसर गर्ग ने 40 से अधिक कुश्ती में रेफरी और जज की भूमिका निभाई। उन्होंने वर्ष 2005 यूनान में अपने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी की भूमिका की शुरुआत की थी। 2013 में, विश्व कुश्ती संघ ने उन्हें भारत का पहला ओलिंपिक कैटेगरी रेफरी के रूप में पदोन्नत किया। अपने कॅरिअर के दौरान 30 से अधिक बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने एशियाई, राष्ट्रमंडल, ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप जैसी अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें