फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में एक ही क्रिकेट अकादमी पंजीकृत, कैसे निकलेंगे खिलाड़ी

Tue, 01 Jul 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दलबीर सिंह
विज्ञापन
रोहतक। क्रिकेट का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ष 1983 में भारतीय टीम के विश्व कप जीतने के बाद से तेज हुए क्रिकेट के प्रति रोमांच बढ़ा है। इसके बावजूद खिलाड़ी कम आ रहे हैं। हालात यह है कि क्रिकेट का हब कहे जाने वाले रोहतक में ही स्कूल व कॉलेज स्तर पर यह खेल कम खेला जा रहा है। इसका कारण है कि जिले में सिर्फ एक ही क्रिकेट अकादमी पंजीकृत है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली और आसपास इलाके से ही खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा क्रिकेट मैदान होने के बावजूद रोहतक के खिलाड़ियों की सूची छोटी है। यह कहना है हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान रहे दलबीर सिंह का। सोमवार को हुई बातचीत में उन्होंने अपना खेल अनुभव साझा किया।

शहर के श्रीनगर कॉलोनी निवासी पूर्व क्रिकेट दलबीर सिंह ने बताया कि रोहतक में छोटे बच्चे तो क्रिकेट खेलते है, लेकिन अंडर-15 के बाद ज्यादा बच्चे नहीं क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इसकी बड़ी वजह एक ही अकादमी का हावी होना है। यही अकादमी भावी क्रिकेटरों का भविष्य तय कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा, स्कूल व कॉलेज स्तर पर भी क्रिकेट पर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां भी अकादमी का ही प्रभाव नजर आता है। अकादमी का खिलाड़ियों से भेदभाव इस कदर युवा खिलाड़ियों को आहत कर रहा है कि या तो वह खेलना छोड़ रहे हैं या मजबूरीवश दूसरे खेल अपनाने को विवश हैं। संवाद

ज्यादा अकादमी होगी तो खिलाड़ियों में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू व योगराज के साथ खेल चुके दलबीर सिंह ने कहा कि ज्यादा व बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के लिए पंजीकृत अकादमी की संख्या ज्यादा होना जरूरी है। इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। अकादमी क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलने पर ही प्रदेश के खिलाड़ियों को देश की टीम में अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस ओर प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशन को भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें