एमडीयू के फिजिकल एजुकेशन विभाग के एचओडी पद को लेकर चल रहा संशय खत्म हो
गया है। कार्यवाहक कुलपति सुधीर राजपाल ने प्रो. भगत सिंह को नया एचओडी
बनाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। डॉ. भगत सिंह ने पदभार भी ग्रहण कर
लिया। हालांकि इसके साथ ही नया बखेड़ा भी खड़ा हो गया है।
विभाग के अन्य
प्रोफेसर ने प्रो. भगत सिंह को एचओडी बनाए जाने का विरोध किया है। प्रो.
आर.पी. गर्ग का कहना था कि कि रोटेशन के तहत नियमानुसार मेरा नंबर था,
लेकिन नियम की अनदेखी कर दी गई है। प्रो. भगत सिंह पहले भी एचओडी बन चुके
हैं। अब आईएएस सुधीर राजपाल के निर्णय के खिलाफ कोर्ट की शरण लेंगे।