फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 पर केस करने के खिलाफ एसपी ऑफिस में देंगे गिरफ्तारी

Tue, 08 Dec 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा टिकाणा साहिब संपत्ति विवाद अब जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे के महंत दिलबाग सिंह के साथ उनकी संगत और बीबी दलजीत कौर के समर्थन में आई भाजपा नेत्री कांता आलड़िया पूरी तरह खुलकर आमने-सामने आ गई हैं।

महंत के पक्ष में प्रदर्शन करने पर महंत समेत 7 लोगों पर नामजद केस दर्ज किए जाने से सिख संगत में रोष है।

अब टिकाणा साहिब की 4 हजार संगत पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ एसपी ऑफिस में जाकर जल्द ही गिरफ्तारी देगी। संगत का कहना है कि अगर बीबी दलजीत कौर के पास गुरुद्वारे के पूर्व महंत परमजीत सिंह के साथ शादी होने का कोई सबूत है तो वे कोर्ट में लड़ाई लड़ें।

दलजीत कौर उनकी सेवादारनी थी पत्नी नहीं। वहीं, बीबी दलजीत कौर दूसरे दिन सोमवार को भी भाजपा नेत्री कांता और उनके समर्थकों के साथ अंबेडकर चौक पर डटी रहीं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गुरुद्वारा प्रबंधन ने शादी के सभी सबूत जला दिए हैं, इसलिए वे कोर्ट मे अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगी। कांता ने कहा कि प्रशासन ने सिर्फ दो दिन का समय मांगा है। अगर टिकाणा साहिब के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो बुधवार को शहर फिर से जाम होगा। सीएम सिटी में भी प्रदर्शन होगा।
महिला उत्पीड़न की एफआईआर हो दर्ज
बीबी दलजीत कौर गुरुद्वारे की गद्दी नहीं, अपने पति की सिर्फ संपत्ति चाहती हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के सदस्यों ने खुद इन्हें बाहर निकाला है और मारपीट भी की है। इस मामले में विधायक से लेकर डीसी और एसपी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाता है। टिकाणा के महंत और उनके सदस्यों के खिलाफ महिला उत्पीड़न के साथ दलित समाज के बारे मे अपशब्द कहने पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
- कांता आलड़िया, भाजपा नेत्री।
11 साल तक नहीं किया विरोध, अब क्यों
गुरुद्वारे  में महंत परमजीत के साथ 11 साल तक रही, तब तो किसी ने भी मेरा विरोध नहीं किया।  मैं उनकी पत्नी थी, इसलिए संगत मेरे पैर भी छूती थी।  अब क्यों यह विरोध किया जा रहा है। मेरी शादी के सबूत गुुरद्वारे के लॉकर में ही थे, जो जला  दिए गए हैं। इसलिए मैं कोर्ट नहीं जाना चाहती हूं। मुझसे जबरदस्ती समझौता कराया गया है। मैं महंत की पत्नी हूं, इसलिए अपना  हक मांग रही हूं। मैं भी नहीं चाहती कि गुरुद्वारे पर धारा-145 लगे।
- बीबी  दलजीत कौर।
न्याय दिलाएं प्रशासन
मैंने करीब 11 साल महंत परमजीत की सेवा की है। बीबी दलजीत कौर उनकी पत्नी हैं। हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए और हमें न्याय दिलाना चाहिए।
- सरदार सुरेंद्र सिंह, महंत परमजीत का सेवक।

बॉक्स
सारी जगह ट्रस्ट की, महंत की नहीं
अगर बीबी दलजीत कौर के पास महंत परमजीत के साथ शादी के सबूत हैं तो वे कोर्ट में जाकर अपनी लड़ाई लड़ें। अगर उनके सबूत जला भी दिए गए हैं तो उनके नेेगेटिव फोटो या कॉपी निकलवाएं और पेश करें। वे 27 सितंबर तक गुरुद्वारे में थीं, जबकि इससे 10 दिन पहले महंत ने शरीर त्याग दिया था। उस समय तो सबूत उन्हीं के पास होंगे। गुरुद्वारे की सभी जगह ट्रस्ट की है, न कि महंत की।
- महंत दिलबाग सिंह, गुरुद्वारा टिकाणा साहिब।

पत्नी होती तो पांव छूने देते महंत

कुछ सप्ताह पहले एडीसी से मिले थे। जिसमें एडीसी ने खुद कहा था कि अगर शादी से संबंधित दस्तावेज निकलवाने हैं तो वे तहसील से निकलवा देंगे। बीबी दलजीत कौर ने अब तक यह दस्तावेज क्यों नहीं निकलवाएं? वे महंत परमजीत कौर की सिर्फ सेवादारनी थी, इसलिए महंत भी उनके पांव छूने नहीं देने थे। वे संगत पर नाराज होते थे। गुरुद्वारे का महंत शादी नहीं कर सकता है।
- सरदार रूबी चावला, बिजनेसमैन।

खुद छोड़ा गुरुद्वारा, किया समझौता

बीबी दलजीत कौर को गुरुद्वारे से बाहर नहीं निकाला गया है। उन्होंने खुद पंचायत में बैठकर समझौता किया है। इसके लिए उन्होंने जो कुछ भी मांगा है, संगत ने सब कुछ दिया। वे भाजपा नेत्री के बहकावे में आकर यह सब कर रही हैं। इसे लेकर संगत में काफी विरोध है।
- जगमोहन कोचर, सचिव, गुरुद्वारा बंगला साहिब।

धार्मिक स्थलों पर लागू नहीं होती धारा 145
प्रशासन को चाहिए कि वे अपने मौखिक आदेश धारा-145 को तुरंत प्रभाव से रद करे। यह धारा धार्मिक स्थलों पर बिल्कुल भी लागू नहीं होती है। भाजपा नेत्री कई बार सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर चुकी हैं, जबकि गुरुद्वारे की संगत ने सिर्फ एक बार ही अपनी आवाज उठाई है। महंत परमजीत ने बीबी दलजीत कौर को हमेशा अपनी सेवादारनी ही कहा है।
- सर्वजीत सिंह ‘कुक्की’, एडवोकेट।

बीबी को दे दिया सब धन

बीबी दलजीत कौर को उनकी मांग के अनुसार सब धन दे दिया गया है। वह अब यह सारा खेल भाजपा नेत्री और कुछ लोगों के दबाव में कर रही हैं। महंत परमजीत के साथ जब बीबी को देखा तो मैंने खुद उनसे पूछा। उन्होंने हमेशा उन्हें अपनी सेवादारनी ही बताया।
- सरदार संता सिंह, प्रधान, विश्वकर्मा मंदिर रामनगर।
सबूत दिखाएं कि वे महंत की पत्नी हैं
बीबी दलजीत कौर महंत परमजीत सिंह की पत्नी नहीं, बल्कि सेविका हैं। गुुरुद्वारे की संपत्ति देखकर बीबी के मन में लालच आ गया है। इसलिए वह यह सब कर रही हैं। गुरुद्वारे के लॉकर भी उन्होंने खुद तोड़े हैं और सारा सामान लेकर गई हैं।
- करतार सिंह सिक्का, संगत।

आज है एसडीएम कोर्ट में सुनवाई, दिखाएं सबूत

मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई होनी है। अगर बीबी दलजीत कौर के पास महंत के साथ शादी के सबूत है तो वे दिखाएं। अगर वह सच्ची सेवादारनी हैं तो उन्हें गुुरुद्वारे की संपत्ति से कोई मतलब नहीं होना चाहिए, यह गुरु घर और समाज की संपत्ति है।
- अशोक कपूर, उप प्रधान, डेयरी एसोसिएशन।

प्रशासन और सरकार को कर रही गुमराह

बीबी दलजीत कौर और कांता आलड़िया गुरुद्वारे की संपत्ति के लालच में प्रशासन और सरकार को गुमराह कर रही हैं। महंत परमजीत ने तो बीबी को बेसहारा समझकर आसरा दिया था, लेकिन अब वहीं गुुरु घर की संपत्ति हड़पने के लिए यह सब षड्यंत्र कर रही हैं।
विज्ञापन

- सोनू सेठ्ठी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।

जल्द संगत के साथ देंगे गिरफ्तारी

गुरुद्वारे से प्रशासन को क्या एतराज है, जो धारा 145 लगाने के मौखिक आदेश दिए हैं। किसी भी सूरत में गुरुद्वारे पर धारा 145 नहीं लगने देंगे। रविवार को सड़क जाम में 7 लोगों को गलत नामजद किया गया है। गुरुद्वारे की प्रबंधन कमेटी और संगत जल्द ही फैसला लेगी और खुद एसपी ऑफिस जाकर अपनी गिरफ्तारी देगी।
- गुलशन डंग, प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें