हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जारी होते ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से आईटीआई में दाखिले को लेकर तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, उनके दस्तावेज तैयार करने को कहा है। ताकि दाखिले के टाइम पर उन्हें परेशान ना होना पड़े।
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से 202425 दाखिले के जारी निर्देश में कहा गया कि विद्यार्थी दाखिले के लिए अपना आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र और 10वीं 12वीं के दस्तावेज की प्रति तैयार रखें। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक कभी भी दाखिलों की तारीख घोषित हो सकती है। हसनगढ़- आईटीआई में करीब 19 ट्रेड में 900 विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं। उधर विद्यार्थी भी अब आईटीआई में दाखिले लेने के लिए शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे।