फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदान के लिए विद्यार्थियों ने किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को स्वीप के तहत लोकसभा चुनाव में वोट डालने के प्रति प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने की। उन्होंने सभी को आने वाले चुनाव में अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि हमारा मत ही हमारी शक्ति है। हमें इस शक्ति का प्रयोग जरूर करना चाहिए। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने भी हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया व सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्वीप कमेटी के कन्वीनर डॉ. प्रवीण गोयल,डाॅ. एकता शर्मा, डॉ. रेनू राणा, डॉ. शौकीना, डॉ. दिनेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें