40 रोहतक के अजायब में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर प्री
रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में प्रीति रानी ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। मंगलवार को गांव अजायब पहुचने पर प्रीति का जोरदार स्वागत किया गया। पिता कृष्ण ने बताया कि कबड्डी चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 9 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई। प्रीति ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर जीत हासिल की।
प्रीति इससे पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी-2025 में प्रतिभागी रहीं। जूनियर राष्ट्रीय उप-प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अखिल भारतीय ग्रेड टूर्नामेंट और जूनियर स्टेट कबड्डी हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त चुकी हैं। इस दौरान सरपंच धर्मेंद्र, आनंद सरपंच, जिला पार्षद संदीप चौहान, ब्लॉक समिति प्रमु नैन, ओम पहलवान, ओमवीर, समुंद्र नैन, जयवीर आदि मौजूद रहे। संवाद