फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार लाख का सोने का कड़ा चोरी, नौकरानी पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-छह स्थित एक मकान से चार लाख का ढाई तोले सोने का कड़ा चोरी हो गया। मकान मालिक अंकुर राठी को घर की नौकरानी पर शक है। अर्बन एस्टेट थाने में सोमवार को दर्ज कराई एफआईआर में अंकुर राठी ने बताया कि 26 जनवरी की रात को 25 ग्राम सोने का कड़ा कमरे के अंदर बिस्तर पर भूल गया था। अगले दिन आया तो कड़ा चोरी मिला। उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो नौकरानी अनिता अंदर से निकलती दिखाई दी जबकि उस कमरे में उसे जाने की अनुमति नहीं थी। उसे शक है कि उसने ही कड़ा चोरी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें