फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड की सियासत गरम : बिट्टू सचदेवा की प्रधानी को लेकर तीन संरक्षकों में पड़ी फूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड बाजार की चौधर को लेकर व्यापारियों में मंगलवार को दिनभर माहौल गरम रहा। एक तरफ बाजार की ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुनील बोंटरा व विशंभर आहूजा ने पत्र पर हस्ताक्षर करके बिट्टू सचदेवा को छह माह के लिए और प्रधान मान लिया, जबकि तीसरे संरक्षक नरेंद्र कथूरिया अब भी बिट्टू की जगह किसी अन्य व्यापारी को प्रधान बनाने पर अड़े हैं। जबकि बिट्टू सचदेवा ने दावा किया है कि उसे व्यापारियों ने बैठक करके सर्वसम्मति से छह माह के लिए और प्रधान मान लिया है।
विज्ञापन

शहर में किला रोड बाजार सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां न केवल जिले, बल्कि बाहर से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। यही कारण है कि किला रोड बाजार को रोहतक का चांदनी चौक कहा जाता है। यहां सबसे ज्यादा महिलाएं खरीदारी करने आती हैं। सोमवार को बाजार के दुकानदारों के एक गुट ने बैठक करके किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा को पद से हटा दिया था। साथ ही 48 घंटे में नए प्रधान व कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया था। उस समय बिट्टू सचदेवा शहर से बाहर थे। मंगलवार को एसोसिएशन के उप प्रधान ललित सुनैजा की दुकान पर व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक सुनील बोंटरा व विशंभर आहूजा भी मौजूद रहे। बैठक में प्रधान बिट्टू सचदेवा, उप प्रधान ललित सुनैजा, गुलशन बतरा, विजय भुटानी, विवेक चौधरी, संजय जुनेजा, गोपाल दास आहूजा, रमेश गांधी, गुलशन चौधरी के अलावा पप्पी कथूरिया, सतीश अहलावत, वीरेंद्र खेड़ा, भूपेंद्र सुनैजा, गौरव सुनैजा भी मौजूद रहे। दावा है कि सुनील बोंटरा ने प्रस्ताव रखा है कि बाजार के हालात को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और आगामी छह माह के लिए बिट्टू सचदेवा प्रधान बने रहेंगे।
हरकत में बिट्टू, रातभर चला सफाई अभियान
किला रोड बाजार के गरम हुए सियासी माहौल के बीच मंगलवार रात 10 बजे तक बाजार में सफाई अभियान चला। प्रधान बिट्टू सचदेवा ने जेसीबी से नालों की सफाई करवाई, ताकि बाजार में सुबह गंदा पानी खड़ा न हो सके।
विज्ञापन

............................
बैठक में बिट्टू सचदेवा को छह माह के लिए समय देने का निर्णय हुआ था। मैंने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन बैठक के बाद कई व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। दोबारा से बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
- सुनील बोंटरा, संरक्षक, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
.........
एसोसिएशन के उप प्रधान ललित सुनैजा की दुकान पर व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में छह माह के लिए बिट्टू सचदेवा को समय देने का निर्णय लिया गया। मैं इससे सहमत हूं।
- विशंभर आहूजा, संरक्षक, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
.....
किसी के कहने से कुछ नहीं होता। मैं किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन का संरक्षक हूं। बिट्टू सचदेवा का कार्यकाल ढाई साल पहले खत्म हो चुका है। वे एक दिन पहले हुए फैसले पर अडिग हैं। बुधवार को व्यापारियों की बैठक में नए सिरे से प्रधान व कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
- नरेंद्र कथूरिया, संरक्षक, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
.......
व्यापारियों की मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें संरक्षक सुनील बोंटरा व विशंभर आहूजा भी थे। पत्र पर हस्ताक्षर कर निर्णय लिया कि बाजार की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। बिट्टू सचदेवा छह माह और प्रधान बने रहेंगे।
विज्ञापन

- बिट्टू सचदेवा, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें