17: सीसीटीवी कैमरे में मंगलवार रात 8 बजकर 23 मिनट पर गीता मार्केट से पैदल निकलते मोहित। स्रोत प
- फोटो : Samvad
रोहतक। रामनगर के मोहित हत्याकांड में वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। जांच टीम ने वीरवार को सुबह से लेकर शाम तक ढाई किलोमीटर के दायरे में करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हालांकि, अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात 10 बजे दोबारा मृतक मोहित को किला रोड बाजार में देखा गया था। अब पुलिस उस लोकेशन पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी, ताकि हत्यारों का पता लग सके।
मंगलवार को रात 8:23 बजे तेज गति से गीता मार्केट से बाहर किला रोड बाजार में आ रहा है। इसके बाद उसका पता नहीं लग सका है कि वह कहां गया। मोहित ने पैरों में चप्पलें व सामान्य कपड़े पहन रखे थे।
सांपला निवासी सचिन ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि मंगलवार को उसका भाई मोहित ढाबे पर नहीं आया था। रात को उसे गीता मार्केट से निकलते देखा गया था। बुधवार सुबह मीट मार्केट के नजदीक सुनारिया जेल रोड बाईपास पर मोहित का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
वर्जन
मोहित हत्याकांड में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
- निकेश अहलावत, जांच अधिकारी, शिवाजी कॉलोनी थाना