फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बालक एवं बालिका वर्ग के लिए राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 8, 9 एवं 10 मई को शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम किलोई में किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 22 टीमों के 650 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के विभिन्न जिलों से भाग लेने वाले खिलाड़ी शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा ने बताया कि राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में बास्केटबॉल को बढ़ावा देना व युवा खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा व अन्य आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें