फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा के लिए डटे पुलिसकर्मियों की सेहत खराब

Mon, 27 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
133 पुलिसकर्मियों में 86 अलग-अलग रोगों से पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा का ख्याल रखने वाले पुलिस प्रशासन के कई पुलिसकर्मियों की सेहत खराब है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में किसी को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो किसी का शुगर बढ़ा हुआ है। यहीं नहीं कुछ को तो पेट संबंधी बीमारी भी है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें तनाव और पूरी नींद लेने का सुझाव दिया। वहीं आईजी संजय कुमार ने भी सेहत की पाठशाला लगाते हुए कहा कि सभी सेहत का ख्याल रखें, तभी ठीक तरह से ड्यूटी कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत आईजी संजय कुमार और एएसपी हिमांशु गर्ग ने की। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों के बीपी, शुगर सहित ईसीजी की जांच की। इस दौरान 133 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी वह हैरान करने वाली थी। 133 पुलिसकर्मियों में 86 लोगों को कई गंभीर रोग था। इसमें 33 का ब्लड प्रेशर और 20 का शुगर बढ़ा हुआ मिला। साथ ही 18 को पेट संबंधी बीमारी मिली। इनमें से 15 लोग अवसाद का शिकार मिले।  

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बतरा ने बताया कि इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शराब, सिगरेट और तंबाकू का सेवन न करें। गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि सभी बीमारियों की
विज्ञापन

शुरुआत पेट से शुरू होती है। हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। खाने में फल, सब्जियों, सलाद, दाल अवश्य लें। शिविर में डॉ. मनोज गोयल, एक निजी अस्पताल के डॉ. सौरभ, डॉ. सितेंद्र ने भी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की।

दोस्तों और परिजनों से सांझा करें विचार: मनोरोग विशेषज्ञ

शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस विभाग की नौकरी में बहुत तनाव रहता है। इसे दूर करने के लिए तनाव वाली बातों को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ साझा करें। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करें। रात के समय पूरी नींद ले।

स्वास्थ्य ठीक तो ड्यूटी ठीक : आईजी

आईजी संजय कुमार ने कहा कि एक वर्ष में हर किसी को स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। जब हमारा स्वास्थ्य ठीक होगा तभी हम ठीक प्रकार से अपनी ड्यूटी कर सकते हैं।
विज्ञापन



       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें