फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिंचाई विभाग से बगैर एनओसी लिए बिछाई गई पीएनजी लाइन

Sun, 18 May 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके06 खेड़ी साध में सिंचाई विभाग की ओर से पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। खेड़ी साध में नेशनल हाईवे के साथ गुजरती पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन को सिंचाई विभाग से बगैर एनओसी बिछाई गई है। यह तब पता चला, जब सिंचाई विभाग शुक्रवार को खेड़ी साध में नेशनल हाईवे पर पाइप लाइन बिछा रहा था और इस कारण पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
सिंचाई विभाग की ओर से खेड़ी साध में खेतों से बरसाती पानी निकालने के लिए पुरानी पाइप लाइन हटाकर कर पुलिया बनाने का कार्य किया जाना था। जैसे ही खेड़ी साध लिंक ड्रेन पर सुबह करीब 7 बजे संबंधित एजेंसी ने पुलिया का काम शुरू किया तो वहां से गुजर रही पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पीएनजी लाइन कटने से अफरातफरी मच गई। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ और लाइन ठीक होने पर दमकल विभाग की गाड़ी को ही मौके पर खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

देर शाम तक कंपनी ने लाइन को दुरुस्त किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां से पीएनजी लाइन के गुजरने की विभाग को जानकारी नहीं थी और न ही नजदीक संकेतक लगा था। साथ ही, कंपनी की ओर से सिंचाई विभाग के पास कोई एनओसी नहीं है। इस मामले में एचएसवीपी (हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण) अधिकारियों ने अगले कार्यदिवस में रिकाॅर्ड खंगालने की बात कही है। वहीं, भारतीय पेट्रोलियम लाइन से संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। संवाद

पुलिया निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन और एचएसवीपी से ली थी अनुमति
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेड़ी साध के साथ नेशनल हाईवे पर पुलिया निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन व एचएसवीपी से अनुमति ली थी। हालांकि, खेड़ी साध से निकलता नेशनल हाईवे एसएसवीपी के अंतर्गत आता है। साथ ही, रूट बाधित रहने के लिए पुलिस प्रशासन काे अवगत कराया गया था। इसके बाद ही यह निर्माण शुरू किया था। फिलहाल, पुलिया निर्माण का कार्य को रोका गया है।
विज्ञापन

-
कंपनी ने पीएनजी लाइन का सुधार कार्य उसी समय कर दिया था। ड्रेन के साथ से निकलती गैस लाइन की एनओसी विभाग के पास नहीं है। कंपनी से भी जवाब मांगा गया है।
- अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें