43...झारखंड के रांची में रतनलाल जैन स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनश
रोहतक। झारखंड स्टेट योगा एसोसिएशन की ओर से 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के छह खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
झारखंड के रांची में रतनलाल जैन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 से 30 दिसंबर तक योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित करवाई जा रही है। हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट के फाइनल राउंड में स्थान सुनिश्चित किया है।
8 से 10 लड़कों के वर्ग में पार्थ, 8 से 10 वर्ष लड़की वर्ग में रीना, 10 से 12 वर्ष लड़की वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में वंशिका रानी, 10 से 12 वर्ष लड़के वर्ग में अभिनव, 12 से 14 वर्ष लड़की वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में पारिशा और 14 से 16 वर्ष के ट्रेडिशनल इवेंट में नव्या ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया है। निरंतर अभ्यास, तकनीकी दक्षता और संतुलित प्रस्तुति के आधार पर ये सभी खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कोच दीपा दीक्षित, पवन शर्मा, ईश्वर सिंह, विनीता नंदवानी व आनंद कुमार ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।