रोहतक। शहर के लाढौत रोड पर शुक्रवार रात तीन युवक एक चालक से उसकी कार, 11 हजार रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। लिफ्ट देने से इनकार करने पर पिस्तौल दिखाकर युवाओं ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के सेरसा निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली इंद्रप्रस्थ गैस कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार से पाड़ा मोहल्ला से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में लाढौत रोड पर रेलवे फाटक के पास तीन लड़कों ने कार रुकवाकर लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने से इनकार करने पर पिस्तौल दिखाकर युवकों ने कार छीन ली। कार में मोबाइल के अलावा पर्स भी था। पर्स में 11 हजार रुपये थे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।