26 मेडिकल मोड़ से चंडीगढ़ की तरफ पैदल मार्च निकालते पीजीआई अनुबंधित कर्मचारी। स्रोत : कर्मचार
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल के 117वें दिन मेडिकल मोड़ स्थित मैत्री पार्क से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों ने तिरंगा फहराते हुए पैदल मार्च निकाला व कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। वे वहां जाकर सीएम नायब सैनी के सामने उन्हें एचकेआरएन में शामिल करने की मांग रखेंगे।
पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व सांकेतिक भूख हड़ताल भी की लेकिन प्रशासन ने को कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर ही उन्होंने प्रशासन को 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। कर्मचारी सीएम सैनी के सामने ठेकेदारों के 100 करोड़ घोटाले की जांच की भी मांग रखेंगे। संवाद