फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परमिट और पास मिला, आज से हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़ और सिरसा रूट पर दौड़ेंगी पांच नई बसें

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज डिपो को एक माह पहले मिली पांच नई बसें हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़ और सिरसा रूट पर रविवार से दौड़ने वाली हैं। बसों का बीमा न होने के कारण पिछले 25 दिन से कागज कार्रवाई पूरी न हो पा रही थी। अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से बसों को परमिट और पास मिल गया है। रोडवेज बेड़े में अब बसों की संख्या 172 से 177 हो चुकी हैं। अब की बार नई बसों की खासियत यह है कि बसे 58 सीटर हैं, इनसे पहले मिली बसें 52 सीटर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बेडे में 12 नई बसें ही शामिल होनी थीं। लेकिन किसी कारणवश डिपो को पांच बस ही मिल पाई। यह बसें भी लिपिकों की हड़ताल के चलते काफी इंतजार करने के बाद मिली हैं। लेकिन अब यह बसें बीमा न होने के कारण डिपो में ही खड़ी हुई थीं। अब यात्रियों को इन पांच रूटों पर बसें चलने के कारण किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पांचों बसों के चलने से रूटों पर फेरों में भी बढ़ोतरी होगी और बसों में ज्यादा यात्री सफर तय कर पाएंगे। हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर बसे चलने से श्रद्धालुओं को इससे फायदा होगा।हालांकि अधिकारियों द्वारा एक बस के रूट को खाटू श्याम चलाने के लिए भी विचार किया गया। लेकिन पहले से चल रही बसों के हिसाब से इन बसों को अलग रूटों पर लगाया गया है।

करीब 15 हजार यात्रियों और विद्यार्थियों को होगी सुविधा
कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए अलग-अलग जिलों से काफी विद्यार्थी आते हैं। लेकिन कुछ रूटों पर बसों की कमी के चलते उन्हें नई बसों के कारण और ज्यादा सुविधा मिलेगी। ताकि वह समय से कॉलेज में अपना आवागमन कर सकें। नई बसें शुरू होने से करीब 15 हजार यात्रियों और विद्यार्थियों को सुविधा होगी। यहीं नहीं अक्टूबर माह में पांच बसें और मिलने वाली हैं, जिन्हें ग्रामीण रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


डिपों को मिली पांच नई बसों की आरटीए से कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बसें अब रूट पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। रूट तय कर दिए गए हैं। इससे हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अब की बार डिपो को 58 सीटर बसें मिली है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाॅप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें