फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन की सरकार में बिजली-पानी को तरसे लोग : सुभाष बतरा

Thu, 04 Jun 2026 08:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22-पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार जनता की बुनियादी जरूरतें पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। बिजली, पानी, सफाई, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल है। यह आरोप पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने भाजपा पर लगाए हैं। वह वीरवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोग भीषण गर्मी में पानी और बिजली के लिए भटक रहे हैं और सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है। हरियाणा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। कई-कई दिन तक पानी नहीं आ रहा है। अनेक क्षेत्रों में लोग दूषित पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बरसात का मौसम सिर पर है मगर सरकार नालों, सीवर और जल निकासी की व्यवस्था के सुधार की सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि रोहतक अब भी कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ है। यहां सांसद और विधायक कांग्रेस के हैं। जिले में रोजाना हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम भी दर्शाते हैं कि वर्तमान में कई राजनीतिक दलों की असली लड़ाई भाजपा से न होकर कांग्रेस से है।
विज्ञापन

कांग्रेस को भी भाजपा के खिलाफ अधिक संगठित होने की जरूरत है। जल्द ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अनुभवी नेता हैं। वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुलाएंगे तो जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें