फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशा के आदि व तस्करी में संलिप्ट लोगों को किया जा रहा चिंहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरकार द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वार्ड व ग्राम स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। सभी उपमंडलाधीश इस संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों को लागू करवाएं ताकि मादक पदार्थों पर रोक लगाकर जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मासिक एवं समीक्षा बैठकों में दिए गए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक माह की पांच तारीख तक संबंधित विभाग एजेंडा अनुसार सूचना उपलब्ध करवाए। इस माह के अंत तक एजेंडा को अपडेट करवाकर भेजें। उपायुक्त यशपाल स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समितियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी तालमेल को बढ़ाए ताकि बेहतर परिणाम हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की अनेक समितियां गठित की गई हैं, जिनकी निर्धारित समय पर बैठके करवाएं। उन्होंने जिला नगर योजनाकार को पुलिस विभाग के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनाधिकृत कॉलोनी व निर्माण को ध्वस्त करने के अभियान में इनकी संख्या बढ़ाई जाये तथा ज्यादा से ज्यादा अनाधिकृत कॉलोनियों में निर्माण को गिराया जाएं। उपायुक्त यशपाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न समितियों की समीक्षा करते हुए कहा कि एसिड पीड़ितों के इलाज के लिए विभाग द्वारा राशि उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने मध्यस्थता, बाल विवाह व सबला योजना आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रम विभाग की बंधुआ मजदूरी एवं बाल मजदूरी पर निगरानी रखने के लिए गठित समितियों की भी समीक्षा की। उन्होंने माइनिंग विभाग की अवैध माइनिंग रोकने के लिए निगरानी हेतु गठित समिति के कार्यों की समीक्षा की तथा विभाग द्वारा रिकवर की गई राशि जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की बायोमैडिकल वेस्ट प्रबंधन निगरानी के अलावा गठित अन्य समितियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव से कहा कि आजीवन सदस्यों, प्रतिनिधियों को सोसाइटी की उपलब्धियों की जानकारी दें।
नशा मुक्त हरियाणा अभियान जारी - एसपी
एसपी उदय सिंह मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश से मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है, जो महत्वपूर्ण अभियान है। पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरी योजना शुरू की गई है, जो गांव स्तर पर नशे के आदि तथा नशीले पदार्थों की तस्करी मेंं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर रही है। योजना के तहत ग्राम प्रहरियों द्वारा आंकड़े एकत्रित कर लिये गए है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, नगराधीश मोहित महराना, पुलिस उपाधीक्षक डॉ रविंद्र, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. जितेंद्र मलिक, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप, कृषि उपनिदेशक डॉ. महाबीर सिंह, डीपीओ वैशाली, एमएसएमई की उप निदेशक नीलिमा, एलडीएम अमित सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें