फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त बाजारों में जाने वालों के लिए पार्किंग निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में व्यस्त बाजारों में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग निर्धारित की गई हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि लोग निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करें। यह कदम उनकी सुविधा के लिए ही उठाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी स्टैंड से किला रोड, रेलवे रोड, माल गोदाम रोड व शौरी मार्केट जाने वाले लोगों के लिए महाराजा अग्रसेन पार्किंग निर्धारित की गई है। पुराने बस स्टैंड, हिसार रोड, कच्चा बेरी रोड, पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से शहर की ओर जाने वाले लोगों के लिए पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुडा का ग्राउंड पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। गोहाना अड्डा, दिल्ली गेट, बड़ा बाजार की तरफ से किला रोड बाजार में जाने वाले लोगों के लिए किला रोड चौकी के पास भगत सिंह पार्किंग निर्धारित की गई है। पुरानी आईटीआई, सर्कुलर रोड, डीएलएफ कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, गांधी कैंप की तरफ से मॉडल टाउन, डी-पार्क जाने वालों के लिए अशोका चौक पर मैना टूरिज्म विभाग का खाली प्लॉट वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि झज्जर रोड, चिन्योट कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी की ओर से गांधी कैंप मार्केट व डी-पार्क, मॉडल टाउन जाने वालों के लिए पुराना आईटीआई का मैदान पार्किंग स्थल होगा। दिल्ली रोड, पीजीआई की तरफ से डी-पार्क, मॉडल टाउन की ओर जाने वाले लोगों के लिए मेडिकल मोड़ पर दाईं तरफ पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। वहीं, मॉडल टाउन कॉलोनी से डी-पार्क जाने वालों के लिए सोम स्वीट्स के सामने दो खाली प्लॉट पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। काठ मंडी, झज्जर रोड, शिवाजी कॉलोनी की ओर से रेलवे रोड की तरफ जाने वाले रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें