फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी पड़ी महंगी, डेबिट कार्ड का नंबर पूछकर निकाले 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर की महिला को ऑनलाइन खरीदारी करना महंगा पड़ गया। सामान वापस करने का ऑर्डर दिया तो किसी ने पैसे बैंक अकाउंट में डालने के लिए एटीएम नंबर पूछकर 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी सोनल भटनागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ सामान ऑनलाइन मंगवाया था। जो सामान आया वह उसे पसंद नहीं आया। इसलिए उसने सामान वापस करने का ऑर्डर दे दिया। 27 अप्रैल को करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि वह ऑनलाइन बाजार से बोल रहा है। आपके सामान के पैसे वापस भेजने हैं, इसलिए एटीएम का 16 अंक का नंबर बताएं। इसके बाद उसने नंबर दे दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से चार बार ट्रांजेक्शन हुई और 70 हजार रुपये निकाल लिए। उसने तुरंत बैंक पहुंचकर डेबिट कार्ड को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें