फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड करा किसान के खाते से निकाले डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गढ़ी बलंब गांव के एक किसान के खाते से किसी शातिर युवक ने ऑनलाइन एप डाउनलोड करवाकर खाते से डेढ़ लाख से ज्यादा पैसे निकाल लिए। इस संबंध में कलानौर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किसान अमित कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसका कहानौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। 7 दिसंबर को उसके पास एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके खाते में जो राशि है, उसके निकालने पर रोक लगी हुई है। राशि निकालने के लिए उसे एनी हेल्प डेस्क नाम की एप डाउनलोड करनी होगी। अमित युवक की बातों में आ गया। इसके बाद उसने 15 दिसंबर को खाते की जांच की तो उसके 1 लाख 63 हजार 350 रुपये किसी दूसरे खाते में स्थानांतरित मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें