रोहतक। पानीपत के युवक गौरव की मौत नहर में डूबने से हुई थी। सोमवार को आईएमटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अब मामले में आगे की जांच पानीपत की चांदनी बाग थाना पुलिस करेगी।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह जवाहरलाल नेहरू कैनाल में दिल्ली बाईपास के नजदीक एक युवक का शव मिला था, जिसकी शनाख्त पानीपत की संजय कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गौरव के तौर पर हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने सोमवार सुबह रोहतक पहुंचने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें खुलासा हुआ कि गौरव की मौत पानी में डूबने से हुई है। मामले में अब आगे की जांच पानीपत पुलिस करेगी, जहां पहले से युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज है।