संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पुलिस चौकी दुलीना की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई।
चौकी दुलीना प्रभारी उप निरीक्षक रीना ने बताया कि दिल्ली निवासी पीयूष ने शिकायत में कहा था कि 24 अप्रैल को उसने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के गेट पर खड़ी की थी जो चोरी हो गई। थाना सदर झज्जर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी महेंद्र निवासी राजस्थान की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।