फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्दे का उपचार कराने दिल्ली गई जिले की बुजुर्ग महिला कोविड-19 पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना के आधार पर महिला की बेटी को उसके घर में क्वारंटीन कर दिया है और महिला के साथ दिल्ली गए उसके बेटे का सैंपल जांच के लिए भर लिया है। यह जिले का पहला पॉजिटिव केस है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि शहर के साईं दास कालोनी में रहने वाली 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुर्दे की समस्या थी। वह लंबे समय से मान अस्पताल में उपचार करवा रही थी। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे 10 मार्च को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल भेज दिया गया। यहां जांच में महिला कोविड पॉजिटिव मिली। इसके बाद महिला को पहले गंगाराम अस्पताल गई, फिर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला के साथ उसके बेटे का भी जांच सैंपल लिया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सूचना आने के बाद महिला के घर टीम गई थी, पीड़िता की बेटी सही है, लेकिन उसे 28 दिन के लिए उसके घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। माना जा रहा है कि महिला दिल्ली अस्पताल में संक्रमण की चपेट में आई हैं, क्योंकि वह 23 दिन से दिल्ली में ही रह रही है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह-सायं घर में क्वारंटीन युवती का हाल पता करती रहेगी।
पीजीआईएमएस में आए निजामुद्दीन मरकज के सात सैंपल मिले पॉजिटिव
रोहतक। देश में चर्चा का विषय बने निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज केस के सात सैंपल पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में कोविड -19 पॉजिटिव मिले हैं। इन सातों सैंपल को सायं दोबारा जांच के लिए लगा दिया गया है। इनमें से तीन पलवल से और चार सैंपल गुरुग्राम से हैं। वीरवार को कुल 99 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की वायरोलॉजी लैब में गुरुग्राम व पलवल से आए सात सैंपल को पॉजिटिव बताया गया है। ये सातों सैंपल वाले मरीजों पर आशंका की जा रही है कि ये निजामुद्दीन मरकज केस से जुड़े हैं। रिपोर्ट को कंफर्म करने के लिए इनके सैंपल को दोबारा जांच के लिए लगा दिया गया है।
विज्ञापन

11 जिलों के सैंपल की जांच का जिम्मा है पीजीआईएमएस के पास
नॉवेल कोराना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 को लेकर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को प्रदेश का ट्रसरी केयर सेंटर बनाया गया है। यहां प्रदेश के 11 जिलों के सैंपल जांचें जाते हैं। संस्थान के पीसीसीएम विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी को इसके लिए प्रमुख नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां पर रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी जिले से आने वाले सैंपलों की जांच की जाती है। इसके अलावा अंबाला, पंचकूला के सैंपल चंडीगढ़ जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, जबकि प्रदेश के शेष नौ जिलों के सैंपल बीपीएस खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें