फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अधिकारियों की खुली नींद, भर दिया गहरा गड्ढा

Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर रोड निकट ओमैक्स सिटी जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल पर बने गहरे गड्ढे को किया सीमेंटिड। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल पर बारिश के बाद गहरा गड्ढा बना हुआ था। अधिकारियों ने नींद खुलने के बाद उस मौत के गहरे गड्ढे को मिट्टी डालकर ढक दिया है।
विज्ञापन


ओमैक्स सिटी स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल पर बीते दिनों लगातार बारिश से पुल का हिस्सा मिट्टी धंसने से करीब तीन फीट चौड़ा व आठ फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था। अधिकारियों ने गड्ढे को भरने के बजाय किनारों पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया। अमर उजाला ने 4 अगस्त के अंक में गहरे गड्ढे की समस्या को उठाया था। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने गड्ढे को पूरी तरह से भर दिया है जिससे यहां मोड़ नजदीक होने के से हादसे की आशंका खत्म हो गई है।
विज्ञापन



बारिश के कारण पुल का हिस्सा थोड़ा धंस गया था जिसके कारण गड्ढा बना था। सूचना मिलते ही गड्ढे को भरवा दिया गया था।
- जगमाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें